Uttarakhand:प्रेम प्रसंग में बाधा बने शिक्षक पिता की लाडली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रेम प्रसंग में बाधा बने शिक्षक पिता को नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिल चाकू से गोद उसकी हत्या कर बेटी प्रेमी संग फरार हो गई जहां बेटी को उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस का है जहां नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस टीम के पहुंचने के बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

पुलिस के मुताबिक, हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

मंगलवार को शहर से सटे एक गांव में नाबालिग एवं दसवीं की छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर शिक्षक पिता की हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की और आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए। इस दौरान उनके मोबाइल बंद आ रहे थे, लेकिन बीच-बीच में खुल रहे थे और उनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इसके बाद हाथरस पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को भी सूचना दी और सहयोग मांगा। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने शिक्षक बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि हाथरस पुलिस से सूचना मिलने के बाद सीआईयू और पुलिस की टीम लगाई गई थी। दोनों को पकड़ लिया। हाथरस पुलिस भी पहुंच गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें