अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने देवर के साथ मिलकर ऐसे की हत्या

अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बन रहा था पति तो पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी है मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना के जंगल अमवां के झरही टोला अमवां फार्म की है। एक चूड़ी विक्रेता की हत्या हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया के अनुसार हत्या का कारण अवैध संबंधों को बताया जा रहा है, और हत्या के पीछे पत्नी का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक अख्तर की 30 वर्षीय पत्नी अमने आरा और उसके देवर इस्तियाक के बीच अवैध संबंध के कारण वारदात हुई।

पुलिस को डायल-112 के जरिए सूचना मिली। घटना जंगल अमवां के झरही टोला अमवां फार्म की है। पुलिस ने घायल अख्तर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले अख्तर और इस्तियाक के बीच झगड़ा हुआ था। अख्तर ने इस्तियाक को घर से निकाल दिया था। इसी रंजिश में पत्नी और देवर ने मिलकर अख्तर की हत्या कर दी।
मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के चार बच्चे हैं। वह गांव-गांव घूमकर चूड़ियां बेचता था। उसका भाई बिहार में रहता है।
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय के अनुसार, पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। वहीं मामले को लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार