हल्द्वानी: गौला नदी गेटों पर बिक रही है खुलेआम कच्ची शराब, मजदूरों के जान से खिलवाड़,शराब तस्करों से खनन व्यवसायियों ने छीने कच्ची शराब ………..VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

यहां गौला निकासी खनन निकासी गेटों पर खुलेआम कच्ची शराब बिक रही है. लालकुआं गेट में कच्ची शराब बिक्री को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया, तथा कच्ची शराब के अवैध सप्लायरों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब के पाउच उनसे छीन कर गौला गेट के सामने सड़क पर डाल दिए, तथा 112 नंबर में फोन करके पुलिस को बुला लिया, इस दौरान खनन व्यवसायियों ने कहा कि गौला नदी में खुलेआम कच्ची शराब की बिक्री कर रहे लोग यहां के मजदूरों एवं युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं, उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Ad


इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि कोतवाली पुलिस कच्ची शराब की बिक्री कर रहे तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, गत दिवस भी कई तस्करों को पकड़ कर भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई थी, साथ ही आज भी गौला गेट में कच्ची शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहे तस्करों को दबोच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें