हल्द्वानी: नौकरानी चोरी कर बन गई लाखों की मालकिन,10 लाख से अधिक रुपए बरामद चोरी करते कैमरे में हुई कैद-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: घर में काम करने वाली नौकरानी अपने मालिक को ही चूना लगा दिया पुलिस के मुताबिक राहुल सिंह निवासी हल्द्वानी 29-07-2023 को कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं व मेरी पत्नी एक हास्पिटल में चिकित्सक है, तथा मकान नैनीताल रोड में है।
वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने हेतु मधु निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को रखा था। वर्तमान समय में 4500/- रू0 मासिक वेतन दिया जा रहा था। वर्ष -2022 से वादी के घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दिनाक 22.07.2023 को वादी द्वारा 10 लाख अपनी अलमीरा में रखे थे।
दिनांक 25.07.2023 को आलमीरा में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000/- रु0 कम थे। नौकरानी पर शक होने पर नौकरानी के काम करने के समय अलमीरा में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमीरा में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली। आज दिनांक 29.07.2023 को अलमीरा में रखें नोट 7500/- कम होने पर वादी द्वारा कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु अलमीरा से रुपये चोरी करते हुये कैमरे में रिकॉर्ड पायी गयी।
वादी के घर से पिछले 03 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 389/23 धारा 380 भादवी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम को महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल के द्वारा तत्काल नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर घर से चोरी के 4,77,500/- रूपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त कर एवं जांच में अभियुक्ता के बैक खाते में चोरी के ₹630000/- जमा किया जाना प्रकाश में आया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जाम की धनराशि चोरी की हैं।
अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज करने की कार्यवाही की जा रही हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO