Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी गोल्डन गर्ल मानसी ने फिर बढ़ाया देश का मान,चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, दीजिए बधाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली मानसी नेगी का बेहतर परफॉर्मेंस लगातार जारी है. एक बार फिर से उत्तराखंड की उड़न परी मानसी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है.गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड समेत देश का मान बढ़ाया है.चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए उनका चयन हुआ है .

Ad

मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.चीन देश के चेंगदू में 28 जुलाई से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है. यह चैंपियंनशिप 8 अगस्त तक चलेगी. इन दिनों मानसी नेगी, बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय कैंप में ट्रेनिंग कर रही हैं.

मिली जानकारी के अनुसार चीन में चल रही चैंपियनशिप में 5 अगस्त को वॉक रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. जिसमें मानसी नेगी प्रतिभाग करेंगी.मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था.


मानसी नेगी 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर की वॉक रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाने के साथ ही स्वर्ण पदक को अपने नाम कर चुकी हैं. इसके साथ ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीस किलोमीटर वॉकिंग रेस प्रतियोगिता में भी मानसी नेगी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मानसी नेगी की प्रतिभा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 24 मार्च को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया था.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें