हल्द्वानी: उत्तराखंड के हैरतअंगेज स्टंटमैन चमन वर्मा हल्द्वानी में दिखाया अपना स्टंट, लोगों ने दांतों तले दवाई उंगली उंगली-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी से इंटरनेट पर छाए पहाड़ अल्मोड़ा के युवा चमन वर्मा को सीएम धामी स्वागत करते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चमन वर्मा को बधाई देते हुए चमन की जमकर तारीफ की और ट्रेनिंग के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मानित करने के बाद समाज सभी संगठन भी अब चमन वर्मा का स्वागत कर रहा है हल्दूचौड़ में सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा नेता और समाजसेवी शुभम आंडोला ने 51000 का चेक देकर चमन वर्मा का स्वागत किया है.हल्दूचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में चमन वर्मा ने अपना स्टंट भी दिखाया जहां लोगों ने उनका स्टंट देख काफी सराहना की इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिला अब तक का विशालकाय अजगर, 18 फीट लंबा देख लोगों के होश हुए फाख्ता-देखे-VIDEO

आपको बता दें कि अल्मोड़ा के मासी का युवा चमन वर्मा आज देशभर में छाया है। यकीन मानिए आप चमन वर्मा के करतब देखखर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। छोटी सी उम्र में बड़े बड़े करतब करने वाले अल्मोड़ा के चमन वर्मा की ऊर्जा और संतुलन कमाल का है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा

उसकी मेहनत और जुनून प्रेरणादायक है। चमन को यह स्टंट करते हुए मात्र 8 महीने हुए है। बिना किसी ट्रेनिंग के वो सबको चौंका देने वाले स्टंट करता है।

चमन वर्मा की मानें तो पहाड़के युवाओं में बहुत प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें तराशने और सही प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है। चमन ने बताया कि उसका सपना भी आर्मी में भर्ती होने का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिला अब तक का विशालकाय अजगर, 18 फीट लंबा देख लोगों के होश हुए फाख्ता-देखे-VIDEO

इसके लिए वो लगातार तैयारियां करते हैं और भर्ती की तैयारियां करते करते चमन हवा में कलाबाजियां दिखाने लगे। चमन के स्टंट आज हर किसी को हैरान कर रहे हैं। चमन सोशल मीडिया में छाए हुए हैं और अपने स्टंट से लोगों के रौंगटे खड़े कर देते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें