Haldwani Ankit Murder:प्रेमी को सांप से कटवा कर मौत के घाट उतारने वाली माही का सच रसूखदारों का था आना जाना,घर के बाहर रहती थी महंगी कारे

ख़बर शेयर करें

Ankit Murder:कारोबारी अंकित चौहान की कोबरा से डसवाकर हत्या करवाने वाली माही उर्फ डौली सहित चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस उनको पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है माही इतने शातिर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने लाश को ठिकाने लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। वारदात के बाद फरार हत्यारों के फोन बंद हैं।

माही अपने माता-पिता से अलग रहती है। पुलिस के अनुसार माही ने प्रेमी को जिस सपेरे की मदद से कोबरे से डसवाया था, उससे भी शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि माही का नाता शहर के 20 बड़े रसूखदारों से है, जिनका अक्सर माही के घर आना-जाना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

माही आर्या उर्फ डौली खुद को अविवाहित बताती थी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि हल्द्वानी की एक पूर्व सभासद के पुत्र से उसकी शादी हुई थी। शातिर माही का संपर्क शहर के बड़े रसूखदारों से होने लगा तो उसके ठाट-बाट बढ़ते गए। ससुराल के साथ ही माता-पति से भी दूरी बना ली।


ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र को छोड़कर गोरापड़ाव में अकेले रहने लगी। घर में काम करने के लिए एक नौकरानी रख ली। घर के बाहर देर रात तक महंगी कारें मंडरातीं, जिनमें सवार होकर वह निकल पड़ती थी। देर रात तक घर में तेज आवाज में गाने बजते थे। एक-दो बार घर के अंदर का झगड़ा सड़क पर आया।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

पड़ोसी उसके चाल-चलन के चलते उससे बोलना पसंद नहीं करते थे। मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि माही के घर पर 20 से अधिक रसूखदारों का आना-जाना था। माही पकड़ी गई तो मामले में नई कहानी निकलकर सामने आ सकती है। बहरहाल, पुलिस का फोकस उसे पकड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

जुलाई को अंकित की हत्या करने के बाद 16 जुलाई को सभी आरोपित पीलीभीत में नौकरानी ऊषा के घर पहुंचे। इस रात सबने यहीं शरण ली, लेकिन हत्याकांड को अंजाम देने की बात किसी को नहीं बताई गई। अगले दिन सभी एकसाथ फरार हो गए।

माही अपने साथ घर में पल रही दो बिल्ली भी लेकर गई है। पुलिस को आशंका है कि वह सीसीटीवी की डीवीआर को नष्ट कर सकती है। गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर उनकी धरपकड़ और तेज कर दी है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें