Haldwani Ankit Murder Case: जहरीली गर्लफ्रेंड “माही” नौकरानी के साथ जमाती थी महफिल, खोले कई राज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड के चर्चित हल्द्वानी का कोबरा कांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है हत्या के पांचों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. अंकित चौहान हत्याकांड में पुलिस ने सबसे पहले सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हुए अंकित चौहान की प्रेमिका डॉली आर्या उर्फ माही को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

Ad


पुलिस ने बहुचर्चित अंकित चौहान हत्याकांड में फरार 50 हजार के इनामी नौकरानी और उसके पति को पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर हल्द्वानी लाई है जहां नौकर और नौकरानी ने कई खुलासे किए हैं एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि नौकर और नौकरानी नेपाल बॉर्डर होते हुए वापस पश्चिमी बंगाल पहुंचे जहां अपने रिश्तेदारों के वहां अपना आवास बदलते रहे इस बीच पुलिस ने सुराग रस्सी पता रस्सी करते हुए नौकर नौकरानी के पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है जहां दोनों बांग्लादेश भारत भागने की फिराक में थे. एसएसपी का कहना है कि नौकरानी और नौकर के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा गया था.

पूछताछ में पता चला कि माही और उसका नौकरानी उषा शराब पीने के शौकीन थे और दोनों अक्सर शराब पीते थे जिसके बाद उनकी बीच गहरी दोस्ती हो गई यहां तक कि माही नौकरानी उषा के झोपड़ी में जाया करती थी अंकित चौहान अच्छा नहीं लगता था . अंकित चौहान के शिकायत पर झोपड़ी मालिक ने उषा से अपनी झोपड़ी भी खाली करा ली थी जिसके बाद नौकरानी उत्साह और उसका पति राम अवतार अंकित चौहान से द्वेष भावना रखते थे जहां हत्या में उन्होंने सहयोग किया.
गौरतलब है कि 15 जुलाई को व्यापारी अंकित चौहान की लाश उसकी कार में मिली थी जिसके बात पुलिस ने

पूरे मामले का खुलासा कर माही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिसमें सबसे पहले सपेरे की गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद मुख्य मास्टरमाइंड माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल की गिरफ्तारी हुई और आज फरार नौकर नौकरानी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल से हल्द्वानी लाया गया. एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹25000 के इनाम की घोषणा की है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें