Uttarakhand weather updates (बड़ी खबर) मौसम का पूर्वानुमान,मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand weather updates–उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है आज भी राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आज भी मूसलाधार बारिश से राहत नहीं मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए गुरुवार को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में 4 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में भी गुरुवार को कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि बाकी जगह बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की वजह से राज्य में तापमान में भी कमी आई है
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री वह नई टिहरी में 17.3 डिग्री तक तापमान पहुंचा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
