Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, जानें ताजा रेट

ख़बर शेयर करें

Gold and Silver Price Today: रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं ।आप भी अगर गोल्ड या फिर गोल्ड के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सोने के साथ-साथ चांदी की भी कीमतों में एकबार फिर कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बाद फिलहाल सोना 24 कैरेट सोना 52000 रुपये प्रति 10 GM और चांदी 57800 रुपये प्रति KG के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं gold अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4100 और चांदी 22000 रुपये सस्ती मिल रही है।


22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,900 है. बीते दिन यह भाव 48,000 रुपये था. यानी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी. वहीं, महानगर के बाजार में इसकी कीमत 48,050 रुपये है, जो कल 48,150 रुपये बताई जा रही है।उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल जिले के आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल जिले के आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?


24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें