UPSSSC PET : इस विभाग में 670 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश राज्यकर विभाग में खाली अराजपत्रित श्रेणी के 670 से अधिक पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, उर्दू अनुवादक, प्रधान सहायक, वाहन चालक ग्रेड-4 और सेवक आदि के पद शामिल हैं। मुख्यालय की ओर से जोन के अपर आयुक्तों के अलावा अपर निदेशक (प्रशिक्षण संस्थान) को अराजपत्रित कर्मचारियों की पदवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Ad

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए सभी जोनल अपर आयुक्तों को एक प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें विभाग में अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के साथ ही भरे और रिक्त पदों का भी ब्यौरा भरकर मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोनवार जानकारी मिलने के बाद रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें