हल्द्वानी:लालकुआं नगर पंचायत ईओ के खिलाफ सभासदों ने हटाने के लिए खोला मोर्चा- जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- लालकुआं नगर पंचायत की ईओ के खिलाफ नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है अधिशासी अधिकारी पूजा पर विकास कार्य न करने और सभासदों को उचित सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया गया है। सभी सभासदों ने लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट को ज्ञापन देकर 1 हफ्ते के भीतर अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग की है।

Ad

सभासदों का कहना है कि नगर निगम में जो प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं उनमें की सभासदों की सहमति नहीं ली जा रही है। और अधिशासी अभियंता सभासद से मिलने का तक का समय नहीं देती है। वही विधायक डॉ मोहन बिष्ट का कहना है कि कई बार शिकायत उनके पास भी आई है। उन्होंने ईओ को सख्त निर्देश दिए हैं यदि कार्यप्रणाली पर सुधार नहीं हुआ तो जैसा सम्मानित सभासद कहेंगे फिर उसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी।

वही ज्ञापन देने वालों में सभासद हेमंत पांडे, राज लक्ष्मी पंडित, योगेश उपाध्याय, दीपक बतरा, रंजू राजभर, धन सिंह बिष्ट ,संजय अरोड़ा, इत्यादि मौजूद रहे

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें