कुमाऊं में जल प्रलय लालकुआं में रेलवे ट्रैक डूबा, ट्रेनों का संचालन बंद, खटीमा में बाढ़ से हालात बेकाबू-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिनों से भरी बरसात हो रही है बरसात के चलते जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है तो लोगों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है बारिश इतनी है कि कुमाऊं के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन है लाल कुआं के रेलवे ट्रैक डूब चुके हैं. लाल कुआं रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पानी आ जाने से प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर चार तक पूरी तरह से डूब चुके हैं रेलवे ट्रैक डूब जाने से प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर चार तक संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है
रेलवे प्रशासन रेलवे ट्रैक से पानी निकालने में जुटा हुआ है लेकिन भारी बरसात के चलते लगातार रेलवे ट्रैक पर पानी बढ़ रहा है यही नहीं रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से सबसे अधिक असर काशीपुर बरेली रेल मार्ग पर पड़ा है जहां कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनो पर रोका गया है. यही नहीं रेलवे ट्रैक का पानी आबादी वाले इलाकों में पहुंच गया है जिसके चलते कई घरों में पानी घुस गया है पानी घुसने से जहां लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है तो वही रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षित चले गए हैं. बारिश का पानी काशीपुर रेलवे ट्रैक से होते हुए लालकुआं के निचले आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच रहा है जिसके चलते बिन्दुखत्ता क्षेत्र के खेत भी जलमग्न हो गए हैं. बारिश के चलते लोग घरों में कैद है.
वह खटीमा और बनबसा में हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि शहर में बाढ़ की स्थिति बन गई है शहर में जल भराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है पूरे खटीमा क्षेत्र में बारिश जैसी स्थिति पैदा हो गई है लोग घरों के छत पर रहने को मजबूर हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन