उत्तराखंड: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने खुद कर बचाई जान-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

बीच सड़क पर चलती कार आग का गोला बन गई मामला उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आया है जहां हरिद्वार-नजीवाबाद राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने बीचोंबीच सड़क में कार रोककर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने से राजमार्ग पर जाम लग गया। आनन फानन में पहुंचे दमकलर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान

घटना रविवार शाम करीब पांच बजे हुई। अमरोहा यूपी से एक कार चालक देहरादून जा रहा था। जैसे ही वह हरिद्वार के चंडीदेवी मंदिर के रोपवे से आगे पहुंचा उसकी कार के बोनट से धुंआ निकल लग गया। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। चालक ने तुरंत ही कार को बीच सड़क में रोक दिया, जिसके बाद वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। राजमार्ग पर कार में आग लगने
से अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते दोनों तरफ चौपहिया वाहन की लंबी लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान

सूचना मिलने पर मायापुर फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, उसके बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। आग बुझा लेने तक कार पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी। श्यामपुर पुलिस को यातायात व्यवस्था सुधार कराने में मशक्कत करनी पड़ी। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कार पूरी तरह से जल चुकी थी। चालक सुरक्षित है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें