Dream11 ने गरीब किसान के बेटे को रातोंरात बनाया करोड़पति, मिला 1138 पॉइंट,गांव में खुशी

ख़बर शेयर करें

Dream11 में एक किसान के बेटे की रातोरात किस्मत बदलती है छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव के एक किसान के बेटे जगन्नाथ सिंह सिदार ने ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया. आदिवासी समाज के जगन्नाथ को यह शानदार सफलता उन्हें 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में मिली, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति के दम पर टीम बनाई थी.

Ad

जगन्नाथ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया था. उनकी टीम ने कुल 1138 पॉइंट हासिल किए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और उन्हें एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतने का मौका मिला

लहरगोढ़ीकलां गांव निवासी जगन्नाथ की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई है. लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और जगन्नाथ की कामयाबी पर गर्व कर रहे हैं. जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने खाते से 7 लाख रुपये विड्रॉ कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं. जीत की खुशी के साथ उन्होंने अपने भविष्य की योजनाएं भी साझा की.

उन्होंने कहा कि हमारे कच्चे घर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान पास हुआ था, जिसे अब हम और बड़ा और पक्का बनाएंगे. मेरे पिता जी का अच्छे से इलाज करवाएंगे और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे, ताकि हमारी खेती आसान हो सके. जगन्नाथ की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, क्रिकेट की समझ, और सही निर्णय से किस्मत भी चमक सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे इतना बड़ा मौका मिलेगा. यह जीत मेरे और मेरे परिवार के लिए सपने पूरे करने जैसी है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें