उधमसिंह नगर:बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड आरोपी को पकड़ कर ला रही उत्तराखंड पुलिस की गाड़ी पलटी, मुख्य आरोपी सरबजीत मुठभेड़ में घायल-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर:बीते वर्ष उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में हुए बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया. पंजाब से रुद्रपुर लाते समय काशीपुर के पास पुलिस की गाड़ी का टायर फटने के पलट गई. पुलिस के अनुसार इस दौरान सरबजीत सिंह ने भागने की कोशिश की. तरसेम सिंह के हत्यारोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया. सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान काशीपुर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

28 मार्च 2024 को हुए नानकमत्ता के बहुचर्चित तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह फरार था। पुलिस ने मंगलवार की रात उसे तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि रुद्रपुर लाते समय बुधवार रात करीब 10 बजे ढेला पुल और बांसखेड़ा के बीच गाड़ी का ट्यूबलेस टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी संजय कुमार की पिस्टल छीन ली और गाड़ी से कूदकर गेहूं के खेत में भाग खड़ा हुआ। इसके बाद उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिसकर्मी शुभम सैनी के बाएं हाथ के बाजू पर लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिला अब तक का विशालकाय अजगर, 18 फीट लंबा देख लोगों के होश हुए फाख्ता-देखे-VIDEO

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी। पुलिस उसे पकड़कर काशीपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया। मौके पर सीओ दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

एसएसपी मणिकांत मिश्र, एसपी अभय प्रताप सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। गाड़ी पलटने से पुलिसकर्मी धनराज शाह के हाथ में, नानकमत्ता एसओ उमेश कुमार के सिर में चोट आई है। अन्य पुलिसकर्मियों को गुम चोट आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा

एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम था। इसकी कई बार सूचना प्राप्त हुईं लेकिन वह बार-बार स्थान बदलता रहा।

पुख्ता सूचना मिली कि वह तरनतारन में छिपा है। इसके बाद नानकमत्ता थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम भेजी गई। मंगलवार रात एक बजे सरबजीत को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें