CWC: कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की सूची जारी, उत्तराखंड से इन नेताओं को मिली जगह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।

Ad

CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं।

इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैंकमेटी में उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी जगह मिली है।


इन लोगों को किया गया शामिल

सीडब्ल्यूसी में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, समेत कुल 39 नेता शामिल हैं. इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है.

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम सामने आए हैं. गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है. विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा शामिल हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था. अब जो कांग्रेस कार्य समिति का ऐलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं.

LISTE-

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें