Uttarakhand News: पुलिस कर्मी बना नशे का सौदागर-देखे-VIDEO
अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी होती है लेकिन जब रक्षक ही भक्षक निकले तो सवाल खड़े होते हैं . उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान नशे का सौदागर वन इसमें का सप्लाई कर रहा था नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और SOG की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप बरामद की की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों के साथ एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं
इन तीनों तस्करों के पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक नहीं बरामद की गई थी। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली जहां बाइक में तीन लोग सवार थे पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने लगे ।
इस बीच तीनों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जिसकी तैनाती बरेली जनपद।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO