Uttarakhand News चचेरे भाई ने नाबालिग से किया घिनौनी हरकत, गर्भवती होने पर खुला राज

उत्तराखंड में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है मामला देहरादून के पटेलनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उनकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। पास में ही उनके पति के भाई का घर है। आरोप लगाया कि नाबालिग के चचेरे भाई ने उसे बहाने से अपने घर में बुलाया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन बाद जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो सभी ने सोचा कि बुखार के कारण हो रहा होगा। शक होने पर जब जोर देकर पूछा तो किशोरी ने सारी बात बता दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला बाईपास रोड निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी आठवीं में पढ़ती है। हाल ही में उसकी तबीयत खराब गई थी। उसे उल्टियां और चक्कर भी आने लगे। एक डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इस पर मां को कुछ शक हुआ तो उसने अकेले में बिठाकर बेटी से बात की तो उसने सारी आपबीती सुना दी नाबालिक गर्भवती हो गई है।
किशोरी ने बताया कि ताऊ का बेटा एक दिन उसे अपने घर ले गया था। वहां उसने कमरा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी के डर से पीड़िता ने किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आरोपी फरार चल रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार