प्यार में मिला धोखा तो प्रेमी का कॉलर पकड़ घसीटते हुए थाने पहुंची युवती,किया हंगामा,नजारा देख दंग रहे अधिकारी-देखे VIDEO

एक युवती, अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे एसपी के केबिन तक ले आई. ये माजरा देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 साल से दोनों रिलेशन में थे, लेकिन युवक उसे अब दूसरी लड़की से साथ धोखा दे रहा है.
कंट्रोल रूम में मचे इस हंगामे ने सभी का ध्यान खींच लिया. युवती चीख-चीख कर अपना दर्द बयां कर रही थी. उसने कहा कि वो और युवक दोनों 5 साल से रिलेशन में थे. हमारे बारे में घरवालों को भी मालूम था, लेकिन युवक पिछले कुछ समय से मुझे दूसरी लड़की की वजह से धोखा दे रहा है. इतना ही नहीं जब वो इस बात का विरोध कर रही तो युवक का भाई जो कि वकील है, युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन से दंग कर देने वाली खबर सामने आई है.युवक-युवती का ये विवाद पहले भी महिला थाने पहुंच चुका है. तब दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित ”सहमति पत्र” भी दिया था लेकि दोनों का झगड़ा एक बार फिर थाने की चौखट लांग कर चीख पुकार मचा रहा है. सड़क से लेकर पुलिस दफ्तर तक इस मामले ने हंगामा मचा दिया था.
एडिशनल एसपी के दफ्तर के बाहर मचे इस बवाल के बाद तत्काल महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया है वहीं युवती भी लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची है. महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,