यूक्रेन में तबाही मचा रहा रूस, गैस पाइपलाइन बड़े पुल को पहुंचा नुकसान, यूक्रेन का दावा उसने भी रूस को पहुंचाया भारी नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज पांचवा दिन है। यूक्रेन के कई इलाकों को रूसी सेना ने घेर रखा है रूसी सेना के हमले से लगातार यूक्रेन में तबाही मची हुई है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी इसके अलावा कीव शहर के आसपास कई पुलों सेना ने उड़ा दिया जबकि रूसी सेना ने कीव शहर को चारों ओर से घेर रखा है।
कीव में शनिवार को कुछ जगहों पर गोलीबारी हुई। इस युद्ध में यूक्रेन में पुलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में बहुत सारे आम नागरिक भी रूसी सेना के खिलाफ कमर कस चुके हैं।
वही यूक्रेन ने भी दावा किया है कि वह रूसी सेना को काफी नुकसान पहुंचा है।
एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर मॉस्को ने कहा है कि यदि यूक्रेन हथियार डाल दे तो वह उससे किसी भी क्षण बातचीत को तैयार है। रूस का यह भी कहना है कि यूक्रेन को खुद को न्यूट्रल स्टेट घोषित करना होगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO