पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या, जेवर बेचकर दी थी सुपारी
नैन सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पति के मौसेरे भाई गुलशन के साथ उसके संबंध हो गए थे, जिसका नैन सिंह को पता चल गया था। इसी के चलते नैन सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे मरवा डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है जहां इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। बताया कि बीएसएफ जवान की पत्नी कोमल का नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते नैन सिंह की हत्या की गई। कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी गुलशन, राहुल उर्फ पवन, गुड्डू, मोंटू व कोमल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया।
एसएसपी अविनाश पांडे ने शुक्रवार को मीडिया के सामने बताया कि मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में 28 मार्च को बीएसएफ के जवान नैन सिंह की घर में सोते समय भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नैन सिंह बीएसएफ में कॉन्स्टेबल था। पश्चिम बंगाल में तैनात था। वह 6 मार्च को छुट्टी पर गांव आया था। दो अप्रैल को छुट्टी से वापस जाना था।
मोबाइल नंबर से मिला सुराग
नामजद चारों लोगों से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जांच में पता चला कि चारों वारदात के वक्त काम पर गए हुए थे। उनसे पुलिस को पता चला था कि जवान नैन सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। नैन सिंह जब भी छुट्टी आता है, पत्नी कोमल संग मारपीट करता था। पुलिस ने कोमल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली। कई नंबर संदिग्ध मिले। घटना वाले दिन जिस नंबर पर कोमल की सबसे अधिक बार बात हुई, वह जवान नैन सिंह के मौसी के बेटे गुलशन का निकला।
गुलशन ने पूछताछ में सब बता दिया
पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि गुलशन ने पूछताछ में भाभी (नैन सिंह की पत्नी) कोमल से अफेयर की बात बताई। यह भी खुलासा किया कि नैन सिंह इस रिश्ते का विरोध करता है। गुलशन ने बताया कि हत्या उसने कोमल और साथियों के साथ मिलकर की है। जिसके बाद पुलिस ने जवान की पत्नी कोमल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुलशन और कोमल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,