उत्तराखंड:एकतरफा प्यार की सनक, पहले युवती को पीटा फिर भागते-भागते युवक ने खुद को मारी ली गोली हुई मौत-घटना CCTV में कैद-VIDEO

एक युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हुआ युवक कुछ ही देर बाद गोली मार लीजिए से उसकी मौत हो गई। युवक द्वारा गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां देखा जा सकता कि युवक भागते हुए बोली मार लेता है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार मामला हरिद्वार जनपद सामने आया है जहां युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास खाली मैदान में खुद को गोली मार ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सामने आया कि एक तरफा प्यार की सनक में युवक ने आत्मघाती उठाया है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी युवती इन दिनों जमालपुर क्षेत्र स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रही है। उसने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम पीछा करते हुए बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची। यहां बाउंड्री वॉल के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,