प्रेमी को पाने के लिए महिला बनी जहरीली,फिर खेला बड़ा ‘खेल, उजाड़ लिया अपना ही सुहाग, साजिश हुई नाकाम

ख़बर शेयर करें

प्रेमी के प्यार में एक महिला ने अपने ही सुहाग को उजाड़ कर बड़ी साजिश से बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आगे महिला के साजिश फेल हो गई.सांचौर जिले के चितलवाना थाना इलाके में करीब ढाई महीने पहले दर्ज हुए हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने इस केस में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए धरना प्रदर्शन कर न्याय की गुहार करती रही थी. आखिरकार एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस उप अधीक्षक जेठूसिंह ने बताया कि बीते 29 अगस्त सांवलाराम कोली ने इस संबंध में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि उसके भाई नरसीराम की पत्नी के हिमताराम से अवैध संबंध है. उसके भाई को इसका पता चल गया था. इसलिए वह इसका विरोध करता था. इस मामले को लेकर कई पंचों की पंचायती भी करवाई गई. लेकिन वह नहीं मानी

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO

आखिरकार इसी रंजिश के चलते भाभी और उसके प्रेमी ने साजिश रचकर उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया. जांच में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी हिमताराम माली के साथ मिलकर पति को जहर और नींद की गोलियां देकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में हिम्मताराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन सबूतों के अभाव में महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. अब एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर महिला की गिरफ्तारी की गई है. उससे और पूछताछ की जा रही है. मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO

पुलिस के मुताबिक जिस समय यह हत्याकांड हुआ उस समय महिला ने न्याय की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया था ताकि किसी को उस पर शक नहीं हो कि उसने ही अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत को घाट उतारा है. लेकिन आखिरकार सबूतों के आधार पर ही पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें