बोलेरो में जिंदा जल गया पूरा परिवार, बेटे का मुंडन बना आखरी सफर मां बेटे सहित 9 जिंदा जले-VIDEO
भीषण सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। बोलेरो और ट्रक में इतनी जोरदार भिड़ंत हुई की बोलेरो जाकर चपेट में आ गई और पूरी तरह से जल गई। इस घटना में बोलेरो में बैठे किसी लोगों को निकालने का मौका नहीं मिला और नौ लोगों का पूरा परिवार जलकर खाक हो गया।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मऊगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बुधवार (22 अप्रैल) रात ऐसा भीषण हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. NH-135 की ड्रामनगंज घाटी में तेज रफ्तार और ब्रेक फेल ट्रक ने मौत का ऐसा खेल खेला कि कुछ ही पलों में चार वाहन आपस में टकरा गए और एक बोलेरो धू-धू कर जल उठी.
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहा ट्रक ढलान पर अचानक बेकाबू हो गया. उसने सामने चल रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी और उसे आगे गिट्टी से भरे ट्रक में दे मारा. इसी दौरान पीछे से आ रहा एक और ट्रक भी टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो देखते ही देखते आग का गोला बन गई.
सड़क दुर्घटना में 9 जिंदा जले और 11 की मौत
मैहर से दर्शन कर बेलोरो वाहन से वापस लौट रहा परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया जिसमें 09 लोग जिंदा जल गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक कार सवार और एक ट्रक चालक की भी मौत हो गई. कुल 11 मौतों ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है. चीख-पुकार और आग की लपटों के बीच लोग मदद को दौड़े, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका.
राहत-बचाव में आई भारी मुश्किल
पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी थे और मैहर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. फिलहाल पुलिस शवों की पहचान और हादसे की जांच में जुटी हुई है. यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है. क्या सड़कों पर सुरक्षा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि जारी की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती