बनभूलपुरा हिंसा में महिला कांस्टेबल को बचाने वाले परिवार को धमकी,

हल्द्वानी: 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा में कई लोगों की जान गई तो वहीं सरकारी और निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा हिंसा में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए .दंगे में कुछ लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन का मदद भी किया. बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान एक महिला कांस्टेबल को बचाने वाले परिवार को अब कुछ लोग धमका रहे हैं. परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है आरोप है कि महिला कांस्टेबल को बचाए जाने की वजह से उसके पड़ोस के कुछ लोग नाराज चल रहे हैं और आए दिन गाली गलौज और धमकी देते हैं.
बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में नई बस्ती ठोकर निवासी मेहरीन पत्नी आबिद अहमद ने मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी से मुलाकात की.उन्होंने बताया कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान कुछ लोग एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट पर उतारू थे. उन्होंने अपने घर में उस कांस्टेबल को छुपाकर उसकी जान बचाई थी इस घटना की सराहना भी हुई थी लेकिन यह बात पड़ोस के कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है.
वे लोग आए दिन मेहरीन और उसके परिवार के लोगों को परेशान करते हैं. पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उन्हें गालियां तक देता है मेहरीन का कहना है कि आरोपी धमकी देते हैं कि तुम लोगों ने पुलिस वालों को बचाकर अच्छा नहीं किया इसलिए तुम लोगों को मार देना चाहिए. आबिद ने बताया कि उनकी एक बेटी के साथ भी मारपीट की गई है उनके मोहल्ले में कुछ लोगों ने चाहते हैं कि वह घर छोड़कर चले जाएं.
कहा कि कुछ लोग उस घटना को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं. जिससे शहर का माहौल खराब हो सके. पूरे मामले में सीओ सिटी नितिन लोहनी ने जांच का आदेश दिए हैं. पीड़ित परिवार के तहरीर पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO