नैनीताल से लापता युवती का दिल्ली में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव

तीन अप्रैल से नैनीताल के सूखा ताल से बाजार गई लापता युवती का दिल्ली में शव मिला है। सूचना के बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं पूरी मामले में दिल्ली पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
4 अप्रैल को सूखाताल निवासी युवती के परिजनों की ओर से मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था, कि 3 अप्रैल को उनकी 30 वर्षीय बेटी पूजा सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी है जहां पर जन पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में जुटे हुए थे तो वही पुलिस भी युवती की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन आज दिल्ली में उसका शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवती को बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया हालांकि फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार