उत्तराखंड के युवा ध्यान दें –UKPSC Admit Card 2022: परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UKPSC Admit Card 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और माइनिंग ऑफिसर ग्रुप बी पोस्ट लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
यूकेपीएससी ने असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और माइनिंग ऑफिसर ग्रुप बी पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ukpsc.net.in से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यूकेपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2022 को किया जाना है।
ऐसे करें एडमिट डाउनलोड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाएं।
3.यहां संबंधित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
4.आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
5.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2022 को किया जाना है।सहायक भूविज्ञानी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और खनन अधिकारी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी के साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो भी लेकर जानें होंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षार्थी निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रवेश पत्र केवल उन्हीं आवेदकों के लिए जारी किया जाएगा जिनका आवेदन आयोग द्वारा सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया था। यदि उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे इसके लिए नामित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे