उत्तराखंड: कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन,महाराष्ट्र की महिला की मौत

दहरादून: मौसम विभाग से आज की उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी खबर है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है . मौसम विभाग सबसे ज्यादा बागेश्वर, नैनीताल ओर पिथौरागढ़ मैं भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 29 और 30 जून को इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है ऐसे में नदी नाले के पास नहीं जाए और नदी नाले के पास रहने वाले परिवार अपने सुरक्षित जगह पर चले जाएं.
उत्तराखंड में मानसून की पहली भारी बारिश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनांए हुईं। वहीं, केदारनाथ मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन की चपेट में एक वाहन के आने से महाराष्ट्र की एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।
रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप बुधवार को एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने पर महाराष्ट्र की एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
रुद्रप्रयाग में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब मुनकटिया के समीप पहाडी से अचानक भूस्खलन होने से सोनप्रयाग- गौरीकुंड शटल सेवा में लगा वाहन उसकी चपेट में आ गया।
दुर्घटना में वाहन सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए
हादसे के समय वाहन में 11 यात्री सवार थे जो भगवान केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मरने वाली महिला की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली 62 वर्षीय पुष्पा मोहन भोंसले के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक की।उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में जेसीबी, सैटेलाइट फोन, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रखे जाने के भी निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे