हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा युवक की मौत

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है बुधवार रात करीब 1:00 बजे मोती नगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में जोमैटो बाइकर की मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक युवक की शिनाख्त हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी 34 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी बॉय नितिन गुणवंत के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि नितिन हल्द्वानी में जोमैटो डिलीवरी बॉय था। बुधवार रात करीब 12:30 बजे खाने का आर्डर लेकर मोतीनगर देने जा रहा था इस दौरान मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया।
घटना की सूचना लोगों ने इमरजेंसी 108 सेवा को दी जहां गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी।
बताया जा रहा है कि नितिन होटल मैनेजमेंट करने के बाद कुछ साल पहले रेस्टोरेंट भी चलाया जहां बाद में दुकान बंद कर दिया। 2 साल से जोमैटो डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था। नितिन के पिता घर में रहते हैं जबकि उसका एक छोटा भाई है जो किसी कंपनी में काम करता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
