रेलवे फाटक पर ट्रेन की टक्कर लाइव वीडियो आया सामने-ट्रक के उड़े पचखडे

लापरवाही के चलते बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है रेलवे फाटक पर गुरुवार को ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो मोटरसाइकिलें भी उसके नीचे दब गईं।
मामला झारखंड में देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में रोहिणी नावाडीहजसीडीह से आसनसोल जा रही गोंडा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन ने धान लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। उस समय ट्रक क्रॉसिंग में पटरी पर खड़ा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय रेलवे फाटक पूरी तरह बंद नहीं था। इसी दौरान धान से लदा ट्रक फाटक पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन फाटक पर आ गई और ट्रक से टकरा गई। ट्रक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले, वहीं ट्रक चालक भी सुरक्षित उतरने में सफल रहा।
हादसे के कारण देवघर-गिरिडीह मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रक और अन्य वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 