हल्द्वानी -नैनीताल रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

नैनीताल: हल्द्वानी -नैनीताल मार्ग ज्योलीकोट आम पड़ाव के पास सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि रविवार सुबह सड़क किनारे छत विक्षत अवस्था में युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक की शिनाख्त ज्योलीकोट गांजा निवासी दिवेश सिंह बोरा के रूप में हुई। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज जोगा सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की तो युवक मृत अवस्था में मिला। जिसका आधा सिर वाहन की चपेट में आने से कुचला हुआ था। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय मृतक दिवेश दहावी मजदूरी का काम करता था शराब पीने के चलते कई बार सड़क किनारे सो जाता था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सड़क के मोड़ पर संभवत सोया हुआ होगा इस दौरान कोई वाहन उसको कुचल कर चला गया होगा पूरे मामले में पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों के तरफ से अभी तक पुलिस में कोई तहरीर नहीं आई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार