हल्द्वानी : लालकुआं होटल के कमरे में महिला की गला दबाकर हत्या।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रथम दृष्टया महिला का गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष इकट्ठा कर जांच में जुटी है। पुलिस ने पूरे मामले में होटल के कमरे में ठहरे द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लाल कुआं
रेलवे स्टेशन चौराहे पर होटल के कमरे में सुबह एक महिला की लाश पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बोतल के कमरे में कई तरह के आपत्तिजनक सामान पड़े हुए थे सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य को उठाकर जांच के लिए भेजा है प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह का कहना है कि साक्षी कट्ठा कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम हेमा है जो घोड़ानाला बर्मा कॉलोनी का रहने वाली है। महिला हरेला के मौके पर अपने मायके जाने की बात कह कर एक व्यक्ति के साथ 2 दिनों से होटल में ठहरी हुई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत