(गजब)उत्तराखंड:पति की शराब छुड़ाने गई पत्नी तांत्रिक संग हुई फरार, एक साल पहले हुई थी शादी
,
उत्तराखंड के हरिद्वार एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति की शराब की अदात से परेशान पत्नी तांत्रिक के साथ फरार हो गई। पत्नी कुछ समय पहले तांत्रिक के पास पति की शराब छुडाने गई थी जहां दोनों में प्रेम पनप गया और पत्नी अपने पति को छोडकर तांत्रिक के साथ चली गई। वहीं पति भी पत्नी के जाने के बाद और ज्यादा शराब पीने लग गया है। घटना हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की बताई जा रही है।
सौतन से छुटाकारा, बचपन की गलतियों, विदेश जाने में बाधा और मनचाहा प्यार जैसे दावे करने वाले फर्जी तांत्रिक और बाबाओं की दुकानें हरिद्वार में आजकल बहुत चल रही है। ये बाबा लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बना रहे हैं।
ताजा मामला सिडकुल का है जहां एक पत्नी अपने पति की शराब छुडाने के लिए अपने पति को तांत्रिक के पास ले गई। तांत्रिक शराब तो नहीं छुडा पाया लेकिन पत्नी पर डोरे डालने शुरू कर दिए और पत्नी को पति से ही छुड़ा दिया। धीरे धीरे पत्नी के नजदीक आकर वो पत्नी को लेकर ही फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी मूलरूप ये यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं और पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। और पत्नी अपने पति की शराब की आदत से परेशान थी। वहीं बताया जा रहा है कि फर्जी तांत्रिक भी यूपी का ही रहने वाला है।
हालांकि इस मामले में अभी तक पति की ओर से सिडकुल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं सिडकुल पुलिस तहरीर आने पर मुकदमा और जांच करने की बात कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती