12वीं का रिजल्ट खराब हुआ तो हल्द्वानी के छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कई बच्चों के लिए खुशियां लेकर आए हैं तो कई बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। रिजल्ट खराब होने के चलते कई ऐसे बच्चे हैं जो मायूस हो रखे हैं इसी के तहत बागेश्वर जनपद के कपकोट से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां रिजल्ट खराब होने पर कक्षा 12 के युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पर कोर्ट बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू इस बार हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी छु्ट्टी होने के कारण वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था सोमवार को इंटर बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, लेकिन वह असफल हो गया।
रिजल्ट आने के बाद कमरे जाकर गुमशुम होकर बैठ गया, हांलाकि मामा व स्वजनों ने उसे ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सो गया। मंगलवार की सुबह वह उठा और जंगल की ओर चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर से 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो ही हल्द्वानी परिजनों को भी सूचित किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे