हल्द्वानी :भाजपा कार्यसमिति में पहुंचे पार्टी के दिग्गज, मदन कौशिक ने बताया एजेंडा

हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति शुरू होने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी कल कार्यसमिति के दूसरे दिन प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित 300 लोग शामिल होंगे, कार्यसमिति में कई राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसमे प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया जाएगा, ।
कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी, प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिले और मंडलों की कार्यसमिति आयोजित की जाएंगी, मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गांव गांव जाकर हर परिवार को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी, इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO