आम आदमी पार्टी के पोस्टर में पुष्कर धामी के फोटो पर बवाल आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जाने क्या है मामला

देहरादून: विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सियासी पार्टियां अब एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने पोस्टर में कर्नल कोठियाल और उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी के एक साथ फोटो लगाकर तुलना करने पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। इस पोस्टर को लेकर अब राजधानी देहरादून में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बता दें कि बिजली के खंभों और शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों पर आम आदमी पार्टी ने पोस्टर लगाए हैं जिनके चलते बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारियों ने थाना राजपुर, कोतवाली शहर में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है ऐसे में बिजली विभाग और नगर निगम ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है की उत्तराखंड में चुनाव पास आते ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर में इस समय ऐसे पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की फोटो चस्पा कर सवाल उठाया जा रहा है कि जनता को कैसा मुख्यमंत्री पसंद है।
प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। लोक लुभावन वादे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। इस समय शहर में एक ऐसा पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन हो। पोस्टर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के घोषित चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) के फोटो अगल-बगल हैं। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर के ऊपर नेता तो कर्नल कोठियाल की तस्वीर पर देशभक्त फौजी लिखा गया है। जबकि मुख्यमंत्री के फोटो को काफी उम्र दार दिखाई गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार