हल्द्वानी: 80 व्यापारियों को नोटिस जारी 300 को नोटिस और देने की तैयारी क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत घर-घर कूड़ा कलेक्शन के तहत शुल्क नहीं जमा करने पर हल्द्वानी नगर निगम में 80 व्यापारियों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिए हैं नहीं तो पांच हजार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी बताया जा रहा है कि अभी भी
करीब 300 व्यापारी और हैं जो घर घर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं नगर निगम अब उनको भी नोटिस जारी करने जा रहा है।
गौरतलब है कि हल्द्वानी नगर निगम घर घर कूड़ा कलेक्शन के बदले व्यापारियों से 60 रुपये से 100 रुपये तक वसूलता है नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि कई व्यापारी सुविधा लेने के बाद भी शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं ऐसे में अब निगम द्वारा इन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि 80 व्यापारियों को नोटिस दिए हैं जल्द 300 और व्यापारियों को नोटिस दिए जाने हैं। इन व्यापारी द्वारा 7 दिन के भीतर में शुल्क जमा नहीं किया गया तो पांच हजार रुपे जुर्मान लगाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार