कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी

कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी रहेंगे बंद, हेल्पलाइन जारी
मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल मे मंगलवार दो जुलाई को कहीं कहीं पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो जुलाई को नैनीताल और चम्पावत जिले में 12 वीं कक्षा तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने निर्देश जारी करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं
भारत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 02 जुलाई से आगामी 04 जुलाई तक जनपद चम्पावत के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे द्वारा आई0आर0एस प्रणाली में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्गो को खुलवाना खुलवाने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। साथ ही समस्त थाने, चौकी भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को टनकपुर/ बनबसा के मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल जेसीबी मशीनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
तहसील कोतवाली, थाना तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर/ नगर पंचायत बनबसा द्वारा बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में निवासरत लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में अलर्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जनपद चंपावत आपातकालीन परिचालन केंद्र 05965- 230819/ 230703 (1077), 9917384226 तथा 7895318895 पर देने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के मोबाइल फोन बंद न रहे तथा बिना किसी पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नही छोड़ेगा। इसमें किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग 