VIDEO:हल्द्वानी:रामलीला में चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली, हुई मौत
हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चचेरे भाई ने भाई को गोली मार कर हत्या कर दी है. रामलीला कार्यक्रम के दौरान गोली मारने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया.घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है .जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलुवागांजा में रामलीला का आयोजन चल रहा था इस दौरान चचेरे भाई ने भाई को गोली मार दी जिस युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. बताया जा रहा है की मृतक का नाम उमेश नैनवाल है. जहाँ चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है. प्रथम दृष्टिया बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी . बताया जा रहा है कि मृतक उमेश नैनवाल का बेटा रामलीला में पात्र हैं.
सोमवार देर शाम रामलीला का आयोजन चल रहा था मृतक उमेश नैनवाल अपने बेटे के किरदार को देखने के लिए रामलीला में आए हुए थे. इस दौरान उमेश नैनवाल का चचेरा भाई दिनेश नैनवाल भी रामलीला में पहुंचा और उमेश नैनवाल को गोली मार दी. गोली मारने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गोली मारकर आरोपी फरार हो गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO