उत्तराखंड:13 वर्षीय नाबालिग की शारीरिक शोषण और गर्भवती करने वाले रिश्ते के दो भाई गिरफ्तार

13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण के मामले में पिथौरागढ़ जनपद थाना थल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में 21 वर्षीय गौरव प्रसाद के खिलाफ धारा 376 भादवि और 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के जांच के दौरान 18 वर्षीय महेश थल का नाम भी प्रकाश में आया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है
इस शर्मसार करने वाली घटना तहसील डीडीहाट के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका को अचानक उल्टी होने लगी. इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए. अस्पताल में चेकअप के दौरान उसके पांच माह के गर्भ ठहरने की बात सामने आई है. ये सुनकर परिजनों के होश उड़ गए.
नाबालिग लड़की से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ.
मेडिकल जांच में नाबालिग 5 महीने की गर्भवती होने का भी मामला सामने आया . जांच पड़ताल में सामने आया है पीड़िता गर्मियों की छुट्टी में उसकी बुआ का लड़का गांव आया था. उसने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं आरोपी डरा धमका कर अपने दोस्त के साथ कई महीने से उसका शारीरिक शोषण भी कर रहा था.पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा की महिला एवं बाल सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है ऐसे मामलों में हम त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और समाज में अपराधियों को कड़ा संदेश दिया जा सके.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO