उत्तराखंड: होटल में भीषण आग, नहीं पहुंच पाई फायर की गाड़ी-देखे-VIDEO
होटल में भीषण आग लगने से भारी नुकसान पहुंचा है टिहरी गढ़वाल के ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में सोमवार शाम एक होटल की छत पर अचानक भीषण आग लग गई। आग शेड के नीचे चल रहे वेल्डिंग कार्य के दौरान भड़की और कुछ ही देर में पूरे छत को अपनी चपेट में ले लिया। होटल में रखा फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। स्थानीय नागरिकों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त पांडे ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे तपोवन सराय के पास एक होटल की छत पर आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। लेकिन होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसके कारण चिंगारी से आग भड़की। होटल में रखा लकड़ी और अन्य सामान आग पकड़ते ही तेजी से जलने लगा। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
यह घटना तपोवन की संकरी गलियों में अवैध और बड़े निर्माणों की ओर इशारा करती है। संकरी गलियों के कारण न केवल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पातीं, बल्कि किसी बड़ी आपदा में लोगों को रेस्क्यू करना भी मुश्किल हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO