उत्तराखंड:(बड़ी खबर)जली हालत में सरकारी स्कूल में मिली अध्यापक की डेडबॉडी, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बढ़ते हुए अपराध समाज के लिए चिंता बन गए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कुणीगाड में एक अध्यापक की संदिग्ध मौत की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक टीचर राजकीय इंटर कॉलेज कुनिगाड़ में तैनात था. वह अंग्रेजी के प्रवक्ता थे. टीचर की पहचान कनक लिंगवल उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई है. कनक लिंगवलटिहरी जनपद के ही रहने वाले थे.

Ad

बता दें जब कुछ बच्चे सुबह दौड़ लगाने व अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्कूल परिसर पहुंचे तो उन्होंने उक्त शिक्षक के जले हुए शव को देखा. उन्होंने आनन फानन में इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने थाना गैरसैंण को सूचित किया.

पूरी घटना को लेकर थाना अध्यक्ष गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी ने कहा ‘एक व्यक्ति के शव के विद्यालय में मिलने की सूचना आज सुबह 8 बजे के लगभग थाना गैरसैंण को प्राप्त हुई. जिसके बाद थाना गैरसैंण व चौकी मेहलचोरी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति का शव विद्यालय पड़ा हुआ था. शव की कुछ दूरी पर एक डीजल केन पड़ा हुआ था. जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह व्यक्ति इसी विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत था.

थानाध्यक्ष गैरसैंण ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा किया गया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है. मृतक शिक्षक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. वहीं शिक्षक ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है. बताया कि पुलिस द्वारा हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए आगे की जांच की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें