Uttrakhand News: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, योगी ने दी हरी झंडी धामी सरकार ने 32 करोड़ रुपये किए स्वीकृत,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में उत्साह दिखाई दे रहा है. इन तमाम तैयारियां के बीच उत्तराखंड के लिए श्री राम जन्मभूमि से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तराखंड को राम जन्मभूमि पर जमीन खरीदे जाने की सहमति दे दी है. इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए 24 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए हैं.

अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कुल 4700.23 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित की गई है, जहां उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अतिथि गृह का निर्माण करेगी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्त रूप का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा, जिसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी मेला भी इसी थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मुख्यमंत्री ने धनराशि की स्वीकृत
वहां बड़ा और भव्य अतिथि गृह बनाया जाएगा ताकि रामलला के दर्शन को पहुंचने वाले वाले प्रदेशवासियों को ठहरने में कोई परेशानी न हो। प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए पहले जो जमीन देखी थी वह 4000 वर्ग मीटर थी और उसकी कीमत 24 करोड़ थी। अब जो जमीन चिह्नित की गई है, वह 4700 वर्ग मीटर है और इसकी कीमत भी अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर के समीप उत्तराखण्ड सरकार का राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए भू-खंड खरीद के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया था, जिसके बाद राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम ने अयोध्या में स्थलीय निरीक्षण किया था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें