उत्तराखंड:कोटद्वार की युवती को अरबाज से प्यार फिर शादी,अब बोरी में टुकड़े-टुकड़े मिली लाश,चाक़ू से रेता

श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके चार टुकड़े किए और फिर उन्हें बारी बारी से ठिकाने लगा रहा था। टुकड़ों में लाश को ठिकाने लगाने के ही दाैरान आरोपी पति पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना मुजफ्फरनगर जनपद का है.
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली चाहत ने मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाला अरबाज के साथ 7 महीने पहले ही प्रेम प्रसंग के बाद शादी किया था जहां अरबाज ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है जहां चाहत से उसने शादी की और किराए के कमरे में लेकर रह रहा था और 7 महीने बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर बोरी में डालकर उसके लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था लेकिन उससे पहले पुलिस उसको गिरफ्तार कर लिया.
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से अरबाज को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी शाहरुख फरार हो गया। पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो उसमें गर्दन और दोनों हाथ के पंजे कटा एक महिला का शव मिला। पकड़े गए अरबाज ने पुलिस को बताया कि शव उसकी पत्नी चाहत का है।
आरोपी पति अरबाज ने बताया कि वह दूध का देरी चलता है चाहत के खर्चे बहुत ज्यादा होने के चलते खर्चे रोज बढ़ते ही जा रहे थे, जिसको लेकर उसका चाहत से आए दिन झगड़ा होता था. उसने यह बात अपने दोस्त शाहरुख को बताई, जिसके बाद दोनों ने चाहत से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई. सात दिन पहले किराए पर लिए कमरे पर दोनों ने छुरी से चाहत की गर्दन काटकर हत्या कर दी. फिर चाहत का सिर और हाथ के पंजे काटकर शव को बोरे में भरा और काली नदी में फेंक दिया.
आरोपी का कहना है कि सात माह पहले ही दोनों ने परिजनों को बिना बताए प्रेम विवाह किया था। अलग-अलग जगह किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। बीवी खर्चे के लिए परेशान कर रही थी। मृतका कोटद्वार की रहने वाली बताई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहरुख के पकडे़ जाने पर मृतका की गर्दन और हाथ के पंजों की बरामदगी हो पाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO