Kumaun News: अगर ब्याज माफिया आपको करें परेशान, तो पहुंच जाएं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार,-देखे-VIDEO

हल्द्वानी:आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया.जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, और ब्याज माफियाओं के साथ-साथ सड़क और अतिक्रमण के मामले सबसे अधिक सामने आए.
कुमाऊं कमिश्नर ने कहा की जनसुनवाई में ब्याज पर पैसे और भूमि संबंधी विवाद अधिक सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन को इसमें ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि ब्याज में धनराशि देना और उसके पश्चात प्रताडित करना घोर अपराध है.उन्होंने कहा जो लोग ब्याज में पैसे देने का कृत्य करते है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी. उन्होंने कहा जिन लोगों के पास साहूकार का लाईसेंस है उनको छोडकर अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार के व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जो लोग भी अवैध ब्याज माफियाओं के खिलाफ शिकायत करना चाहते हैं, वह उन तक शिकायत दे सकते हैं जिस पर उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी. वहीं जनसुनवाई में लेनदेन के भी कुछ मामले है, जिसका निस्तारण उनके द्वारा कराया गया.
जनसुनवाई के दौरान जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहे कार्य को लेकर भी शिकायतें सामने आई है विकास खण्ड रामगढ ग्राम हृवेली पम्पिग योजना में जलसंस्थान द्वारा जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है ग्रामवासियों ने कहा कि योजना में कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है और दो माह से कार्य नही हुआ है.जिस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के मुख्य अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में तलब कर सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य नही कर रहे है उन्हें तुरन्त हटाया जाए.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग