उत्तराखंड:बीजेपी चुनाव समिति की बैठक खत्म,निकाय प्रत्याशियों की फाइनल सूची पर लगी मुहर! जानें कब होगी जारी

देहरादून:नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति गुरुवार शाम प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया. बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़े
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में इन पैनलों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान नगर निगम, नगर पालिका परिषद, और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए तैयार पैनल पर चर्चा होगी.
भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा नगर पालिका और पंचायत के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे. वहीं, महापौर पदों के लिए तैयार पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के मेंबर शामिल थे. इस बैठक में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर के फाइनल सूची पर मुहर लगाई गई.
बैठक में चुनाव समिति के सदस्यों ने गहनता से मंथन किया. इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े थे. देहरादून में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी और उत्तराखंड के सांसद त्रिवेंद्र रावत, अनिल बलूनी के अलावा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल रहे.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO