उत्तराखंड:पत्नी के साथ ससुराल आया था युवक,नदी में डूबने से दंपती की मौत…मार्च में हुए थी शादी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दर्दनाक हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी की मौत हुई हैअल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकास खंड के मासी में रामगंगा नदी में डूबने से एक दंपती की मौत हो गई है। दोनों नदी में नहाने के उतरे थे। लेकिन नदी के भंवर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद चौखुटिया और मासी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad

नोएडा निवासी राहुल प्रजापति (28) अपनी पत्नी ममता (26) के साथ कुछ दिनों पहले एक पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने ससुराल चौखुटिया के कनरे गांव आए हुए थे। पूजा कार्यक्रम के बाद बुधवार को दोनों मासी में रहने वाली ममता की ताई के घर आए हुए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास रामगंगा नदी में नहाने आ गए। नहाते वक्त राहुल और ममता दोनों रामगंगा नदी के गहरे भंवर की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो वह मदद को दौड़े लेकिन तब तक वह नदी के भंवर में डूब चुके थे।

आनन फानन इसकी जानकारी मासी पुलिस चौकी और चौखुटिया थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी के गहरे भंवर से दोनों शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल और ममता का विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था। वे दोनों नोएडा में नौकरी करते थे। विवाह के बाद पहली बार कनरे गांव आए हुए थे। इधर, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें