उत्तराखंड:पहले युवकों को झांसे में फंसाती है युवती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करती है ब्लैकमेल,हुई गिरफ्तार

युवती द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने युवती को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.आपको बता दें, बीते 5 मई को पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया की उसे किसी अज्ञात महिला ने अश्लील वीडियो कॉल की, जिसके बाद वीडियो एडिट करते हुए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है और वीडियो वायरल करने के नाम पर अब तक उससे साढ़े तीन लाख रुपए ठगे जा चुके है।
जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम गठित करते हुए जांच के आदेश दिए। पुलिस ने जांच में पवन कुमारी निवासी गुरुदासपुर पंजाब हाल निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की. जांच में युवती की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे हरियाणा से अरेस्ट कर लिया है.युवती पंजाब की रहने वाली है और हाल में बिलासपुर हरियाणा में रह रही थी. वहीं एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए युवती की गिरफ्तारी की है. संबंधित युवती द्वारा ही युवक के वीडियो को एडिट कर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया था और उससे तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी भी कर ली. युवती को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO