उत्तराखंड:महिला पति से मिलने उत्तराखंड पहुंची, तीन दरिंदों ने मदद के बहाने लूटी आबरू
पति से मिलने उत्तराखंड पहुंची महिला से कार और ऑटो चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल मैनेजर को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पति से मिलने हरिद्वार पहुंची यूपी के बिजनौर की महिला को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने पर पुलिस हरकत में आ गई।
यूपी के बिजनौर जिले से एक महिला, सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत पति से मिलने पहुंची थी। आरोप है हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने मदद के बहाने अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिव मूर्ति गली स्थित होटल ले गया। पीछे से ऑटो चालक भी पहुंच गया। होटल में कार चालक व ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के साथ-साथ बिना आइडी प्रूफ लिए होटल में कमरा देने वाले मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी को एक कार चालक बातों में उलझाकर सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली ले गया।
जहां आरोपित चालक व उसके एक अन्य साथी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। मामला महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा होने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपितों की खोजबीन करते हुए उनकी पहचान अंकित वर्मा निवासी नहटौर जिला बिजनौर हाल निवासी श्री राम एन्कलेव सराय रोड ज्वालापुर और श्याम साहू निवासी शास्त्रीनगर कड़च्छ ज्वालापुर के रूप में की।दबिश देते हुए दोनों आरोपितों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पड़ताल में सामने आया कि होटल मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कस्बा कुंदरकी, मुरादाबाद ने बिना आइडी लिए कमरा दिया था। तब पुलिस ने आरोपित होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में शहर कोतवाल रितेश शाह, एसएसआइ नन्द किशोर ग्वाड़ी, महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह, मायापुर चौकी प्रभारी आशीष नेगी, कांस्टेबल अनिल, अर्जुन, रमेश, ममता, शोभा शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती